एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुपरहाउस में श्रम विभाग की छापेमारी

Unnao Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। प्रसिद्घ फुटवियर मैन्युफैक्चर कंपनी सुपर हाउस में श्रम विभाग के छापे के दौरान न्यूनतम वेतन के कानून के उल्लंघन का मामला सामने आया। इस संयंत्र में काम करते 80 श्रमिकों के बारे में कंपनी के दस्तावेजों में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक श्रमायुक्त ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सरजूराम ने दही चौकी स्थित अंतरर्राष्ट्रीय शू डिवीजन में छापा मारा। श्रम विभाग के छापे से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। इस मौके पर श्रम विभाग की टीम ने फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों की संख्या और रजिस्टर में दर्ज श्रमिकों की मिलान की। इस मौके पर टीम ने उपस्थिति रजिस्टर व कम्प्यूटर में तैयार सूची की जांच पड़ताल की। इस जांच पड़ताल में 80 श्रमिकों का कोई रिकार्ड कम्प्यूटर में दर्ज नहीं मिला । फैक्ट्री कर्मियों से जब इस बारे में पूछताछ की तो वह भी कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ऐसे श्रमिकों के नाम व पते दर्ज किए जिनका कोई भी विवरण न कम्प्यूटर में दर्ज मिला और ना ही रजिस्टर में। सहायक श्रमायुक्त सरजूराम ने बताया कि सुपर हाउस में 80 श्रमिक ऐसे काम करते मिले जिनका कोई भी रिकार्ड नहीं रखा गया था। उन्होंने बताया कि इन श्रमिकों को प्रदेश सरकार के निर्धारित न्यूनतम वेतनमान से काफी कम मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने फैक्ट्री को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें