एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उन्नाव हरदोई मार्ग पर नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Unnao Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को जबरदस्त टक्कर मारी । इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना से नाराज नागरिकों नेे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सदर विधायक दीपक कुमार के समझाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन पर नागरिकों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद अब्बासपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पुत्री रागिनी (8) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। गुरुवार करीब दस बजे वह सड़क पार कर स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान बांगरमऊ की ओर से आ रही बगैर नंबर की कार ने उसको टक्कर मार दी। कार इतनी स्पीड में थी कि टक्कर लगने से बच्ची उछल कर करीब पांच सौ मीटर दूर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमृतलाल मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया । इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जाम न खोलने की जिद पर अड़े रहे। घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। परिजनों के मुताबिक घायल बच्ची का कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें