एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग हजारों की क्षति

Unnao Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में सुपर पैकेजर्स के नाम से संचालित गत्ता गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे हजारों का नुकसान हो गया। सूचना अगिभनशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन में संचालित सुपर पैकेजर्स गत्ता गोदाम उजैर चलाता है। शुक्रवार को उजैर कहीं गया था। गोदाम में सिर्फ दो लेबर कार्य कर रहे थे। तभी शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसे काबू पाने के लिए लोगों ने प्रयास किया। लेकिन काबू न कर सके। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल सिपाहियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों के गत्तों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें