एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर के बाहर से बच्चा लापता, पांच घंटे बाद मिला

Unnao Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। घर के बाहर खेल रहा अनिवासी भारतीय का बच्चा रहस्यमय हालातों में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और करीब पांच घंटे बाद बच्चा एक चाय की दुकान पर मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे को एक महिला ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस पूरब खेड़ा निवासी शैलेंद्र विमल सऊदी अरब में काम करता है। पांच दिन पहले वह घर आया था। रविवार सुबह करीब दस बजे उसका ढाई साल का बेटा प्रियांश घर के बाहर खेल रहा था। वह अचानक गुम हो गया। कुछ देर बाद शैलेंद्र के पिता परमेश्वर घर पहुंचे और प्रियांश के बारे में पूछा तो घर वालों का ध्यान गया। काफी देर तक खोज के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी पियूष श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी कृपाशंकर सरोज और किला चौकी प्रभारी नीरज वालिया मौके पर पहुंचे और प्रियांश की खोज शुरू की। कई घंटे मशक्कत के बाद प्रियांश शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में ओवरब्रिज के नीचे विनोद शर्मा की दुकान पर बैठा मिला। लोगों ने बताया कि एक महिला बच्चे को लेकर जा रही थी। बाद में यहां छोड़कर चली गई। बच्चे को रोता देख विनोद ने उसे बैठाया और बिस्कुट-टाफी खिलाकर चुप कराया। कोतवाली प्रभारी ने पूछताछ के बाद विनोद को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने बच्चे के साथ जिस महिला को देखा था उस तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। चर्चा है कि फिरौती के लिए बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया गया मगर पुलिस की सक्रियता के चलते वह सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें