एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोरक्षा जिला प्रमुख को कुचलने की कोशिश

Varanasi Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सेवापुरी। काशी प्रांत के गोरक्षा अभियान के जिला प्रमुख राधेश्याम सिंह लल्लू बाबा को पशु तस्करों ने स्कार्पियो से कुचलने की कोशिश की। उनका आरोप है कि गोशाला से पशु तस्करी के विरोध में आवाज उठाने पर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। हादसे में उनका सिर फट गया। वारदात रामेश्वर के पास तब हुई जब वह सोमवार को अपराह्न चार बजे बरेमा स्थित मधुबन गोशाला से पशु तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। जख्मी होने के बावजूद वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन गोशाला से पशु तस्करी के मामले में पुलिस ने सूर्यकांत जालान समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षा अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामेश्वर बाजार में एकत्रित हुए। यहां लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली। इसके बाद गोशाला पहुंचकर प्रदर्शन-नारेबाजी करने लगे। यहां सभा भी हुई। घायल राधेश्याम सिंह ने बताया कि वह जंसा में पेट्रोल भराने के लिए गए थे। लौटते समय स्कार्पियो ने धक्का मारकर उनकी घायल कर दिया। इस बारे में सीओ राहुल कुमार का कहना है कि घायल लल्लू बाबा ने पुुलिस को दुर्घटना के बारे में नहीं बताया है।
सभा में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश नारायण सिंह, विहिप के जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा के प्रेम नारायण पटेल और गुलाब सिंह ने लल्लू बाबा की जान लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पहले भी ऐसा हुआ है कि गोशाला से तस्करी के विरोध में आवाज उठाने वालों की हत्या कर दी गई और उसे हादसे का रूप दे दिया गया। साथ ही, गोशाला के मालिक सूर्यकांत जालान की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर देवराज पांडेय, मनोहर यादव, जितेंद्र सिंह, राजा सिंह, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
जल्द होगी आरोपियों पर कार्रवाई : सीओ
सेवापुरी। सीओ सदर राहुल कुमार का कहना है कि गोशाला से पशु तस्करी के मामले में सूर्यकांत जालान समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मुकदमे की विवेचना की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होगी और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट जिलाधिकारी और एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें