एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोशाला की 17 एकड़ जमीन ग्राम समाज को हस्तांतरित

Varanasi Updated Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सेवापुरी। रामेश्वर क्षेत्र स्थित वृंदावन गोशाला के कब्जे वाली करीब 17 एकड़ जमीन शुक्रवार को हीरमपुर ग्राम समाज को हस्तांतरित कर दी गई। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और कानूनगो ने ग्राम समाज को जमीन पर कब्जा भी दिला दिया। आरोप है कि 1965 में फर्जी तरीके से ग्राम समाज की जमीन काशी जीव दया विस्तारिणी के नंदलाल जालान के नाम हस्तांतरित कर दी गई थी। रिकार्ड रूम से अभिलेख गायब कर दिए गए थे। एसडीएम सदर का कहना है कि अब इस मामले में ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर गोशाला की ही एक शाखा वृंदावन भी है। वृंदावन गोशाला के नाम से करीब 17 एकड़ जमीन थी। इस पर गोशाला है और पशुओं के लिए चारा भी उगाया जाता था। इसी जमीन को लेकर एसडीएम सदर की कोर्ट में सरकार बनाम काशी जीव दया विस्तारिणी के नाम से मुकदमा चल रहा था। बीती दस जुलाई को इस मुकदमे का निस्तारण हुआ। एसडीएम सदर एके शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार शिवपुर सुनील श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार जाल्हूपुर आनंद कुमार, काननूगो और लेखपाल की टीम वृंदावन गोशाला पहुंची। करीब 17 एकड़ जमीन की पैमाइश कराकर उसे अलग कर दिया। हीरमपुर ग्राम प्रधान रामगोपाल चौरसिया की उपस्थिति में जमीन पर हल चलवाकर उसे ग्राम समाज के कब्जे में दे दिया गया।
एसडीएम सदर एके शुक्ला का कहना है कि फर्जी तरीके से जमीन पर नंदलाल जालान का नाम चढ़ाया गया था। रिकार्ड रूम से संबंधित पत्रावली गायब कर दी गई थी। मुकदमे का निस्तारण होने के बाद जमीन ग्राम समाज को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच दिन पूर्व ही सीओ सदर राहुल कुमार की जांच के बाद गोशाला से पशु तस्करी के आरोप में रामेश्वर गोशाला की शाखा मधुबन गोशाला के मालिक सूर्यकांत जालान समेत नौ लोगों के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें