एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश में दस हजार होमगार्डों की होगी भर्ती

Varanasi Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। होमगार्ड एवं पीआरडी मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में दस हजार होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। साथ ही होमगार्डों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। जेल पुलिस में 25 प्रतिशत और पीएसी एवं प्रदेश पुलिस में पांच प्रतिशत आरक्षण होमगार्ड को मिलेगा। यह बातें उन्होंने सोमवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि इस समय 1.18 लाख होमगार्ड हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पांच लाख का बीमा किया गया है। दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिवार के लोगों को बीमा की धनराशि दी जाएगी। पीआरडी जवानों को होमगार्ड बनाने के सवाल पर कहा कि पीआरडी जवान होमगार्ड में जाना नहीं चाहते। यदि उनकी इच्छा होगी, तो उन्हें होमगार्ड में शामिल किया जाएगा। होमगार्ड को नियमित ड्यूटी मिले, इसके लिए विभाग प्रयासरत है। होमगार्ड को ड्यूटी पर लगाने के एवज में रुपये लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें