एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 से 30 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ नया सर्किल रेट आज से लागू

Varanasi Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। पहले से आसमान छू रही शहर में जमीन और फ्लैट की कीमतें अब और बढ़ जाएंगी। महीनों की कवायद के बाद जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बुधवार को नए सर्किल रेट को लागू कर दिया। यह रेट एक अगस्त से प्रभावी होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में जमीन, मकान की खरीद फरोख्त का स्टांप शुल्क 20 से 30 फीसदी तक मंहगा कर दिया गया है। गोदौलिया और चौक क्षेत्र में सर्किल रेट सबसे अधिक 30 फीसदी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा, महमूरगंज, अर्दली बाजार, कचहरी, भेलूपुर, रविंद्रपुरी, लंका, सुंदरपुर, मैदागिन, कबीरचौरा जैसे क्षेत्र में सर्किल रेट 28 से 30 फीसदी तक बढ़ा है। सारनाथ, शिवुपुर, तरना, मोहनसराय, लोहता आदि इलाकों में सर्किल रेट 25 से 28 फीसदी तक बढ़ाया गया है। एडीएम फाइनेंस श्रीकृष्ण के मुताबिक अधिकतम 30 फीसदी तक सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। नया सर्किल रेट जारी करने से पूर्व मिली आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया था। सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से भी रेट में अंतर किया गया है। गौरतलब है कि नया सर्किल रेट एक जुलाई से लागू होना था लेकिन प्रस्तावित सूची समय से तैयार नहीं हो पाने से इसमें विलंब हुआ। सूची विलंब से देने पर एडीएम फाइनेंस ने सब रजिस्ट्रारों को चेतावनी भी दी थी। सर्किल रेट मिलने के बाद आपत्तियां मांगी गईं। निस्तारण होने के बाद जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि नये सर्किल रेट का अध्ययन करने के पश्चात लागू किया गया हैष नया रेट एक अगस्त से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें