एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजधानी में सेना के जवानों ने महिला से की छेड़खानी

Varanasi Updated Mon, 26 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार की रात एक महिला के साथ सेना के दो जवानों ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर जीआरपी कैंट ने दोनों जवानों को कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। सेना के दोनों जवानों की तैनाती डिब्रूगढ़ में है। दोनों राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले हैं। तीन दिन पूर्व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी रीयल इस्टेट के एक प्रबंधक ने एसी कोच में महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसे रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सेना के जवान अजीज खान और चांद मोहम्मद सफर कर रहे थे। रात करीब सवा बारह बजे गाजीपुर के पास ट्रेन पहुंची थी कि इसी कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री से दोनों छेड़खानी करने लगे। कोच की दूसरी महिलाओं ने विरोध किया तो जवान भड़क गए। जवानों की हरकत से आजिज पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत ट्रेन में चल रहे जीआरपी एस्कार्ट से की। एस्कार्ट के जवानों ने छेड़खानी करने वाले दोनों जवानों को हिरासत में लेने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल कैंट जीआरपी को दी। रात में करीब 1:10 बजे जैसे ही ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची, वहां पहले से तैनात जीआरपी ने कोच से दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि ट्रेन में छेड़खानी की शिकायत एस्कार्ट के जवानों ने मोबाइल से ही दे दी थी। बरेली निवासी महिला की लिखित शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें