एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ हो

Varanasi Updated Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान किसानों की फसल बाढ़ से तबाह हो गई है। गुलाब बाग कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्ग विशेष को खुश रखने के लिए गरीबों और किसानों की मांगों को अनसुनी कर रही है। यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों पर सड़क से संसद तक संघर्ष करने वाली भाजपा देश की इकलौती पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा आबादी के कृषि से जुड़े होने के बाद भी इस देश का किसान सबसे अधिक दुखी है। किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसान तेजी से कृषि कार्य छोड़ रहे हैं। डेढ़ दशक में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर चुके हैं। खाद और कीटनाशक बाजार के हवाले होने से वह गरीब किसानों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने बाढ़ में फंसे किसानों को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सम्मेलन को राष्ट्रीय समन्वयक हृदयनाथ सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राणा प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, रामप्रकाश दुबे ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें