एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त इलाकों में फल, सब्जी पहुंचाएंगे व्यापारी

Varanasi Updated Sun, 01 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बाढ़ वाले इलाकों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शनिवार को राइफल क्लब में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए दस स्टीमर लगाए गए हैं। निर्णय लिया गया कि इनके जरिए व्यापारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फल, सब्जी और एलपीजी पहुंचाएंगे। सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्टीमर पर दो-दो कांटेबल तैनात किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि राहत शिविरों में डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस की पहल पर दुकानदारों ने बाढ़ वाले इलाकों में नाव पर दुकान लगाकर सब्जी और अन्य सामान बेचे। अधिकतर पीडि़त मुफ्त में सामान की मांग कर रहे थे। बता दें कि एसएसपी ने शुक्रवार को इसके लिए पहल की थी। इसको देखते हुए भेलूपुर, लंका समेत अन्य थानों की पुलिस ने दुकानदारों को नाव से सामनेघाट, रत्नाकर विहार, मदेरवा, मारुतिनगर, जानकी नगर और गढ़वाघाट इलाके में भेजा। नाव वाली दुकानों से आलू 14 रुपये किलो, प्याज 50 रुपये किलो बेचा गया। दुकानदारों का कहना था कि काफी कम सामान बिका। ज्यादातर लोग मुफ्त सामान की मांग कर रहे थे। पुलिस को पहले अनुमान था कि ज्यादा बिक्री होगी लेकिन ऐसा नही हुआ।
------
प्रभावित क्षेत्र - एलपीजी एजेंसी- एजेंसी मालिक का नाम और नंबर
रमना, नगवां, नरिया, नैपुरा, सीरगोवर्धनपुर, तारापुर इंडेन गैस एजेंसी अजय मिश्रा (9415227123)
छित्तूपुर, नगवां, नरिया लक्ष्मी गैस एजेंसी अशोक चौरसिया (9415203669)
नगवां, लंका, सामनेघाट, नरिया मुकुंद गैस एजेंसी द्विवेदी (9389482865)
डोमरी, सूजाबाद, कोनिया, रामनगर, सरैया राजघाट गैस सर्विस कैशी (9889098868)
दशाश्वमेध घाट सहगल गैस सर्विस राम सागर (9394828642)
फुलवरिया शिरडी गैस एजेंसी अशोक चौरसिया (9415203669)
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें