एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पार्टी में पद पाने की होड़ खत्म हो : चंद्रशेखर

Varanasi Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी में पद पाने की होड़ खत्म होनी चाहिए। यह होड़ कार्यकर्ताओं में कुंठा का भाव पैदा करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य भारत मां की सेवा है। उसी को ध्येय मानकर हम विभिन्न क्षेत्राें में दायित्व संभालते हैं। संगठन मंत्री ने कहा कि केवल धरना-प्रदर्शन और पुतला जलाना भाजपा का एकमात्र उद्देश्य नहीं है। हमारा मकसद महत्वपूर्ण समाज तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि आज सारी दुनिया के लिए गुजरात और वहां की पंचामृत योजना मॉडल के रूप में क्यों है, यह बताने और समझने की जरूरत है। बैठक में काशी क्षेत्र के प्रत्येक जिले को सांगठनिक दृष्टि से मॉडल जिला बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. आजाद सिंह गौतम, महानगर अध्यक्ष टीएस जोशी, रतन सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, महेश चंद श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, सोमनाथ ओझा, सूर्य कुमार गौड़, दिनेश मौर्या, प्रशांत सिंह और जेपी सिंह आदि ने मिशन-2014 के लिए संगठन की तैयारियों पर चर्चा की और अपने सुझाव भी रखे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें