एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणेशोत्सव : आज से जमा होंगे पेंटिंग शीट

Varanasi Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। अमर उजाला की अभिनव थीम पेंटिंग कॉम्पटिशन ‘माई फ्रैंड गणेशा’ को लेकर पेंटिंग शीट वितरण का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। कंपटीशन में प्रतिभाग करने वाले बच्चे शीट जमा कर सकते हैं। अमर उजाला कार्यालय में रविवार से 11 सितंबर तक शीट जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय के साथ ही स्कूल-कालेजों में पेंटिंग शीट लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। गणेश की आकृति बनाकर पुरस्कार पाने के लिए सबने पेंटिंग बनानी शुरू कर दी है। जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लेकर अभ्यर्थी भगवान गणेश के प्रति अपने भावों को अलग तरीके से अभिव्यक्त करेंगे। शीट वितरण के अंतिम दिन शनिवार को अमर उजाला कार्यालय चांदपुर और सिटी आफिस (जगतगंज) पर पहुंचे बच्चों को शीट दिया गया।
शहर के कई स्कूल-कालेजों की तरफ से भी शीट मांगे गये। शीट जमा करने की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी। जिलास्तर पर चुने गए विजेताओं में ही प्रदेश स्तर के विजेता चुने जाएंगे, जिन्हें बहुमूल्य उपहार दिए जाएंगे। पुरस्कृत अभ्यर्थियों की पेंटिंग और उनका परिचय ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित किया जाएगा। सीनियर वर्ग (कक्षा 7 से 12) और जूनियर वर्ग (कक्षा 1 से 6) के बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। दोनो श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। पेंटिंग शीट लेने के बाद प्रतिभागियों को उसके पीछे अपना नाम, उम्र, पिता का नाम, स्कूल का नाम, कक्षा, सेक्शन और मोबाइल नंबर के कॉलम भरना अनिवार्य है। अन्यथा प्रतिभागी की शीट प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें