एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नाम किसी का तो फोटो किसी और का

Varanasi Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। रेलवे भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी से आवेदक परेशान हैं। रेलवे रिक्रूमेंट बोर्ड (आरआरबी) गोरखपुर की ओर से टीई/टीसी की परीक्षा 6 अक्तूबर को आयोजित की गई है। इसके लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के यहां भेजा जा चुका है। प्रवेश पत्र में नाम किसी का है तो फोटो किसी और का लगा हुआ है। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम पता गलत होने की वजह से कई अभ्यर्थियों के यहां प्रवेश पत्र भी नहीं पहुंचा है। गोदौलिया के रहने वाले कन्हैया दूबे ने बताया कि प्रवेश पत्र तो आ गया है। नाम पता तो सही है लेकिन फोटो दूसरे का लगा हुआ है। परीक्षा केंद्र नई दिल्ली लिखा हुआ है। इस तरह, कन्हैया दूबे के मित्र रोहित ने भी फार्म भरा था। अभी तक प्रवेश पत्र न आने से वह काफी परेशान है। ये दो केस तो उदाहरण स्वरूप हैं। पूर्वांचल के सैकड़ों अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान करने वाला स्थानीय स्तर पर कोई नहीं है। इस बाबत पूछे जाने पर रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। मंडल कार्यालय लखनऊ में अपने प्रवेश पत्र की गड़बड़ी को अभ्यर्थी दूर करा सकते हैं। इस दौरान 100 से अधिक डुप्लिकेट प्रवेशपत्र जारी किया गया और कई तरह की शिकायतें दूर की गईं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें