एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लीकेज ठीक नहीं करने पर महापौर ने जताई नाराजगी

Varanasi Updated Wed, 25 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। महापौर रामगोपाल मोहले ने मंगलवार को पेयजल व सीवर से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ जलकल कार्यालय पर बैठक की। इसमें भेलूपुर स्थित कार्यालय परिसर में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की दीवारों में हुई लीकेज अब तक ठीक नहीं करने पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि लीकेज अविलंब ठीक नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान महापौर ने अधिकारियों को शहर में डाली गई जलापूर्ति की पाइप लाइन में जहां भी लीकेज की शिकायत है, दशहरा से पहले दूर करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने जब यह जानकारी दी कि भेलूपुर पंपिंग स्टेशन के चारो तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते लीकेज की समस्या गंभीर हो गई है। लीकेज वाले स्थल पर कचरा एकत्र होने की जानकारी दी गई है। लीकेज के कारण कई तरह की समस्या पैदा होने की जानकारी भी अधिकारियों ने महापौर को दी। इस पर महापौर ने अभियंताओं को क्षतिग्रस्त दीवार बनवाकर लीकेज ठीक करने की हिदायत दी। पंपिंग स्टेशन परिसर में बने पानी के टैंकों में जमा सिल्ट ठेकेदारों द्वारा बेचे जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए कहा। अधिकारियों को उन्होंने आगाह किया कि दोबारा मिट्टी बेचे जाने की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। महापौर ने बैठक के बाद भेलूपुर जलकल कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें