एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो दिन में 10 करोड़ रुपये का कारोबार

Varanasi Updated Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। पूर्वांचल निर्यातक संघ की ओर से होटल रमाडा में आयोजित हिंदटेक्स-2013 में दो दिनों में 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, इस अवधि में मेले में 85 विदेशी ग्राहक और उनके बाइंग एजेंट ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपिया के अध्यक्ष अमिताभ ने ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। बताया कि पिछली बार 60 विदेश ग्राहक आए थे। इससे निर्यातकों को अच्छा कारोबार होने की आशा है। इस सबसे ज्यादा मांग बनारसी वस्त्र, ड्रेस मैटेरियल और स्टोल की है। उन्होंने कहा कि कल 25 विदेशी ग्राहक और आने की संभावना है। हिंदटेक्स में स्टाल लगाने वाले निर्यातक सैयद हसन अंसारी ने कहा कि पुरानी डिजाइन की मांग फिर बढ़ रही है। बताया कि 15 विदेशी ग्राहकों ने बनारसी वस्त्र और ड्रेस मैटेरियल के प्रति रुचि दिखाते हुए पूछताछ की है। निर्यातक देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने पहली बार कालीन का स्टाल लगाया है। 16 विदेशी ग्राहक कालीन के सेंपल लेकर गए हैं।
वहीं, शाम को आयोजित फैशन शो आकर्षण का केंद्र किया। दिल्ली के 16 मॉडलों ने बनारसी वस्त्र समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसका उद्घाटन मंडलायुक्त चंचल तिवारी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर डीआईजी ए सतीश गणेश, सीएमडी निर्मल सिन्हा समेत कई अधिकारी, विदेशी ग्राहक और निर्यातक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें