एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश के चलते कई मुहल्लों में रात भर गुल रही बिजली

Varanasi Updated Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बारिश के चलते कई इलाकों में शुक्रवार की रात बिजली नहीं मिली। शनिवार को दोपहर तक स्थिति सामान्य हो पाई। इस दौरान कई इलाकों में लोगों के पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। छावनी क्षेत्र में बिजली का तार टूटने से कैंट 132 केवी से आने वाली 33 की डीपीएच की लाइन छह घंटे तक बंद रही। शुक्रवार की शाम पांच बजे से बाधित पन्नालाल उपकेंद्र की बिजली 22 घंटे बाद शनिवार को दोपहर तीन बजे बहाल हुई। इससे क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को बारिश के दौरान साहूपुर से भिखारीपुर की लाइन ट्रिप कर गई थी। लगभग एक घंटे बाद आधी रात को आपूर्ति बहाल हुई। उसके बाद महमूरगंज इलाके का तार टूट गया। इस क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में आपूर्ति सामान्य हो पाई। दोपहर दो बजे डीपीएच 33 केवी की लाइन का तार दोपहर दो बजे छावनी क्षेत्र में टूट गया था। दो घंटे बाद शाम चार बजे से विभागीय अधिकारियों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया। जो रात आठ बजे तक उसे दुरुस्त किया जा सका। इससे छह घंटे तक मंडुआडीह, लहरतारा, शिवदासपुर क्षेत्र में बिजली गुल रही। रात 10 बजे कंट्रोल ने शहर की दो घंटे के लिए कटौती करा दी। इलाके में 12 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
शुक्रवार को पन्नालाल उपकेंद्र में आया फाल्ट 22 घंटे बाद शनिवार को दोपहर तीन बजे सही हो पाया। इसके चलते वरुणापार के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही। उधर, बीएचयू, मैदागिन, करौंदी, दौलतपुर, पांडेयपुर आदि उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही। लखनऊ कंट्रोल से शहर में शाम 5:20 से 6:20 तक और एक से पौने दो बजे तक बिजली गुल रही। शनिवार को सुबह हुई बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली की देर रात तक आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें