एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंग्लैंड की लुइस चलनी में करेंगी पिया के मुखड़े का दीदार

Varanasi Updated Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। भारतीय संस्कृति में आस्था के ऊंचे मानकों पर स्थापित व्रत-त्योहार अब पश्चिम में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इंग्लैंड की लुइस करवा चौथ से प्रभावित होकर मंगलवार को चलनी से अपने पिया के चांद जैसे मुखड़े का दीदार करेंगी। अपनी भारतीय सहेली के साथ उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला किया है। पहली बार विदा होकर ससुराल जाने वाली विवाहिताएं मंगलवार को करवा चौथ का व्रत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 साल से वाराणसी भारतीय कला-संस्कृति और रहन-सहन के अध्ययन के लिए वाराणसी आ रहीं लुइस ने अपना भारतीय नाम मुस्कान रखा है। लंका में अपनी भारतीय सहेलियों के साथ वह मंगलवार को अपने पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। कॉलेज आफ ह्यूमिनिटी एंड इनंटरनेशनल स्टडीज में शिक्षका को तौर पर तैनात लुइस अपने व्रत के संकल्प के प्रति बेहद उत्साहित हैं। लुइस ने बताया कि पहली बार वह करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए सोमवार को उन्होंने लंका में ही अपनी पसंद का करवा खरीदा। उन्हें मंगलवार की शाम को चंद्रमा के उगने का बेसब्री से इंतजार है, ताकि अर्घ्य देकर वह चलनी में अपने पिया का दीदार कर सकें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें