एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जैसी विधानसभा वैसा ही होगा घोषणापत्र

Varanasi Updated Tue, 14 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। दिल्ली की तर्ज पर वाराणसी में भी ‘आप’ विधानसभा वार घोषणा पत्र तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा में घर-घर, गली-गली घूम कर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के आंकड़े जुटाएंगे। पार्टी इन आंकड़ों के आधार पर घोषणापत्र तैयार कर अपने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुराज के मिशन को अमलीजामा पहनाने के लिए लोकसभा चुनाव में उतरेगी। तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. आनंद कुमार और डा. राकेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आनंद कुमार ने जनता को यह समझाने की जरूरत है कि हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का सिद्धांत स्वराज पर टिका है। हमें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्वराज की बात करनी है। राजनीतिक स्वराज यानी जनता की शासन में भागीदारी हो। पांच वर्ष में केवल एक बार वोट देने तक सीमित न हो। राजनीति से परिवारवाद का खात्मा करें। आर्थिक स्वराज यानी अमीर-गरीब का फासला कम हो और आर्थिक अराजकता रोकी जाए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सिर्फ सत्ता के लिए धर्म-जाति की राजनीति कर रहे हैं। सामाजिक स्वराज तब होगा जब लोग धर्म-जाति के नाम पर गुमराह नहीं होंगे। स्त्रियों को पुरुषों के समान अधिकार मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें