एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती विदेशी ने सफाईकर्मी को पीटा

Varanasi Updated Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती एक विदेशी ने मंगलवार को परिसर में उत्पात मचा दिया। उसने एक सफाई कर्मी को डंडे से पीट दिया। विदेशी अस्पताल में एक महीने पहले भर्ती कराया गया था। उसके पैर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले रूस का रहने वाले एक विदेशी जेस्मिन उर्फ एकनाथ दशाश्वमेध घाट पर फिसल कर गिर गया था। तब से उसे कबीरचौरा के वार्ड नंबर पांच में भर्ती कराया गया है। उत्पात मचाने पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष ओझा अधीनस्थों के साथ पहुंच गए। काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक विदेशी का कहना था कि उसका हजारों रुपये अस्पताल से चोरी हो गया है। उसे पुरी जाना है। आशुतोष झा ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि उसका चोरी गया रुपये उसे चाहिए। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी चोट ठीक हो गई है। डिस्चार्ज भी कर दिया गया है लेकिन वह जा ही नहीं रहा है। कोतवाली में इसे हटाने के लिए पत्र भी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें