एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्वांचल के उद्यमियों की समस्याएं दूर होंगी

Varanasi Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के निदेशक अरुण पसरीचा ने कहा है कि पूर्वांचल के उद्यमियों की आर्थिक समस्याएं दूर की जाएंगी। यहां के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़ी इकाइयों की प्रमुख समस्या उचित ब्याज और उपयुक्त समय पर पर्याप्त ऋण की अनुपलब्धता है। इन इकाइयों को समय रहते पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित एक होटल में आयोजित टाउनहाल मीटिंग में निदेशक ने उद्यमियों की आर्थिक समस्याओं की समीक्षा की और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आरबीआई ने इस क्षेत्र में ऋण प्रवाह को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। यही वजह है कि आगरा के बाद रिजर्व बैंक ने वाराणसी में टाउनहाल मीटिंग बुलाई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उद्यमियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। बैठक में आरबीआई के उपमहाप्रबंधक एसके वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक अनूप कुमार पालित, इंडियन ओवरसीज बैंक के जीएम योगेश चंद जैन, सीडीबी के अधिकारी वीएस हेदाऊ, संयुक्त निदेशक उद्योग एके चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। आरके चौधरी, आरसी जैन, ओपी बदलानी समेत अन्य उद्यमियों ने सवाल पूछे। स्वागत यूनियन बैंक आफ इंडिया के जीएम एचके बेहेरा और संचालन डीसी सोनी ने किया।
उद्यमियों के सुझाव
समय से ऋण मुहैया कराया जाए
मशीनरी में निवेश की सीमा बढ़ाई जाए
सिक्योरिटी गारंटी कमीशन लोन के हिसाब से लिया जाए
समय से कागज देने के बाद भी लोन नवीनीकरण के दौरान खर्च न लिया जाए
आडिट शुल्क समेत अन्य खर्चे उद्यमियों से न लिए जाएं
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें