एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दंत परीक्षण के बाद छात्रों में बांटे गए टूथपेस्ट

Varanasi Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। अमर उजाला और डाबर रेड टूथ पेस्ट की तरफ से शहर के स्कूलों में फ्री डेंटल चेकअप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को डालिम्स रोहनिया में 500 से अधिक छात्रों का दंत परीक्षण कर उन्हें डाबर रेड टूथ पेस्ट बांटे गए। इस दौरान स्माइल डेंटल जोन, रविंद्रपुरी के डा. आशीष द्विवेदी और डा. संजय कुमार पटेल ने बच्चों को नियमित ब्रश करने के साथ ही दांतों को स्वस्थ रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत शहर के स्कूलों में डेंटल चेकअप के साथ ही बच्चों को दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। दो ग्रुप में होने वाली प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में कक्षा 3 से 5 और दूसरे ग्रुप में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। दोनों समूहों से शहर स्तर पर हर स्कूल से तीन-तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। यहां से चुने विजेताओं को आगे होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें