एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शिवालयों में होगी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

Varanasi Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। शिवरात्रि पर शिवालयों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाएंगे। काशी विश्वनाथ के बाहर भीड़ पर नजर रखने के लिए जिला पुलिस नौ कैमरे लगाएगी। जल में निगरानी रखने के लिए गंगा घाटों पर एक कंपनी बाढ़ राहत पीएसी तैनात की जाएगी। यह जानकारी एसपी सिटी राहुल राज ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर, मृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर, केदारेश्वर महादेव, सारंगदेव मंदिर, कैथी स्थित मारकंडेय महादेव, रामेश्वर मंदिर, शूल टंकेश्वर में शिवरात्रि के पर्व काफी संख्या में भीड़ उमड़ेगी। एसपी सिटी के अनुसार मंदिर पर आयी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नौ कंपनी पीएसी, आठ एडिशनल एसपी,15 सीओ, 158 उपनिरीक्षक,75 हेड कांसटेबल, एक हजार कांसटेबल, 10 महिला उपनिरीक्षक, हेड कांसटेबल, 125 महिला कांसटेबल और यातायात पुलिस तैनात की जाएगी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक मारकंडेय महादेव में 30 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल, होमगार्ड और यातायात पुलिस तैनात किए जाएंगे। रामेश्वर मंदिर पर 40 उपनिरीक्षक, 40 कांसटेबल, शूल टंकेश्वर मंदिर की सुरक्षा रोहनिया पुलिस के हवाले रहेगी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें