एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेहंदीपुर वाले बालाजी की निकली मनोरथ यात्रा

Varanasi Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। घाटा मेहंदीपुर वाले बालाजी की शुक्रवार की सुबह निकली ध्वजा मनोरथ यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से बाजेगाजे के साथ बच्चे-महिलाएं और पुरुष सज-धज कर निकले तो गगनभेदी जयकारे गूूंजने लगे। शाम को लोक कल्याण की कामना से सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए शुरू चार दिनी अनुष्ठान के दूसरे दिन लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से सुबह 10 बजे ध्वजा मनोरथ यात्रा निकाली गई। इसमें 108 पुरुष-महिलाओं ने ध्वजा के साथ हिस्सा लिया। बड़ा गणेश से मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, ठठेरीबाजार, चौखंभा, कालभैरव से दारानगर स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर होते हुए हनुमान फाटक स्थित दसभुजा दुर्गामाता मंदिर परिसर में मनोरथ यात्रा पहुंची। यहां मेहंदीपुर वाले बालाजी की महिमा का बखान किया गया। महंत राम अवतार नियोगी महाराज ने भक्तों को सही मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनका कहना था कि अहंकार हमेशा प्रेम और समृद्धि के मार्ग में बाधक होता है। इसलिए समाज में करुणा-दया के भाव का संचार किया जाना चाहिए। शाम को कपाल भैरव मानस मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान उत्साहित भक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें