एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संपूर्णानंद में तीन नकलची पकड़े गए

Varanasi Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विवि में शास्त्री-आचार्य की मुख्य परीक्षा के दौरान गुरुवार को दो नकलची पकड़े गए। इसी के साथ यहां नकल करते पकड़े जाने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। कुलपति प्रोफेसर बिंदा प्रसाद मिश्र ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाणिनी भवन में परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में तीन छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया। पहली पाली में शास्त्री प्रथम और द्वितीय की परीक्षा में एक- एक छात्र नकल करते पकड़े गए, जबकि दूसरी पाली में आचार्य प्रथम वर्ष की परीक्षा में भी एक छात्र को पकड़ा गया। पर्यवेक्षक डॉ. पद्माकर मिश्र ने बताया कि अब तक कुल 14 छात्रों को नकल करते पकड़ा जा चुका है। दोनों पालियों में कुलपति ने केंद्र की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को चेताया कि नकल रोकने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरता जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें