एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक का गुलाबी, स्नातक का सफेद होगा मतपत्र

Varanasi Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। शिक्षक-स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सांस्कृतिक संकुल में मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीडीओ रामकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक का गुलाबी और स्नातक निर्वाचन का मतपत्र सफेद होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि 22 मार्च को पोलिंग पार्टियां संकुल से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 23 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उधर, सीडीओ जगदीश प्रसाद ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित 21 पीठासीन अधिकारियों को शनिवार को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। कहा कि ऐसा न होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक स्नातक चुनाव के लिए बनाए गए नौ जोन और 21 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। शिक्षक के 21 और स्नातक के लिए 62 बूथ बनाए गए हैं। इन पर तैनात होने वाले पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। माइक्रो आब्जर्वर को भी प्रशिक्षित किया गया। मतदान कर्मचारियों को मतदान तैयारी, मतदान सामग्री, मतपेटिकाओं को सील करने की विधि बताई गई। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 19 मार्च को दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें