एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेलवे अफसर की सूमो ने बाइक में मारी टक्कर

Varanasi Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। रेलवे अफसर की सूमो ने वृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। घायलावस्था में युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूमो बरामद कर चालक को हिरासत में लिया है। घटना रात 11 बजे के आस पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेयपुर निवासी 25 वर्षीय रविशंकर पटेल बाइक से घर लौट रहे थे कि अर्दली बाजार के पास अनियंत्रित टाटा सूमो ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में रविशंकर को शुभम अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने सूमो सहित चालक को हिरासत में लिया है।
दो बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
रोहनिया। भदोवड़ बाईपास पर वृहस्पतिवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों युवक पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर एसओ एके सिंह ने उनके पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी की बाइक होना स्वीकार किया। इनमें पिंटू राजा तालाब और दीलीप अवलेशपुर का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें