एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डालडा होली मिलन समारोह कल

Varanasi Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। अमर उजाला रूपांतरण और चेतमणि अर्नामेंट्स की ओर से रूपांतरण क्लब की सदस्याओं के लिए डालडा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कैंटोमेंट स्थित होटल सूर्या में दोपहर दो बजे आप परिवार के साथ इस आयोजन का लुत्फ उठा सकेंगी। जहां हास्य कवि सम्मेलन में कवि पंडित धर्मशील चतुर्वेदी, सांड बनारसी, झगड़ूभइया और बृजेश चंद्र पांडेय अपनी कविताओं से आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट करेंगे तो वहीं कुकरी शो में चयनित की गई पांच रेसीपी को इनामों से भी नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकरी शो में भाग लेने के लिए रूपांतरण सदस्याओं को डालडा कुकिंग आयल के टोल फ्री नंबर 08080699999 पर मिस्ड कॉल करना होगा। जवाब में आने वाली कॉल को रिसीव करने और फिर उससे मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हुए अपनी रेसीपी रिकार्ड करवाना होगा। सभी रिकार्डेड रेसीपी में से चुनिंदा पांच रेसीपी को उनके चुने जाने की सूचना मोबाइल के जरिए दी जाएगी। इन चुनिंदा रेसीपी को घर से बनाकर लाना होगा। समारोह में सर्वेश्रेष्ठ तीन व्यंजनों को डालडा कुकिंग आयल की ओर से पुरस्कृत करते हुए रेसीपीकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। तो फिर देर मत करिए और दिए गए टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करिए और सर्वश्रेष्ठ रेसीपी में अपने को शामिल कर ईनाम की हकदार बनिए।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजकों में डालडा कुकिंग आयल, प्रीमियम एवं डायबिटीज स्पेशल सदाबहार आटा, चेतमणि अर्नामेंट्स हैं। जबकि सह प्रयोजक में एवरयूथ नेचुरल्स, तोता होली के रंग व गुलाल, हास्पिटैलिटी पार्टनर, श्रीअन्नपूर्णा रामकटोरा और वैन्यू पार्टनर सूर्या होटल कैंटोमेंट हैं। अधिक जानकारी के लिए 9839933379 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें