वाराणसी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया भी इन दिनों सक्रिय हो गया है। खासकर गूगल के प्ले स्टोर पर नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के नामों से मिलते-जुलते गेम की भरमार है। इनमें मोदी रन, राहुल रन, केजरीवाल फन जैसे सौ से ज्यादा गेम हैं। डेढ़ से लेकर 10 एमबी तक के इन गेम्स के सहारे टेलीकाम कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।
1.5 एमबी का ‘मोदी रन’ गेम खूब पसंद किया जा रहा है। गेम शुरू होते ही मोदी को दौड़ते हुए दिखाया जाता है। रास्ते में हाथ का पंजा और कमल के फूल पड़े रहते हैं। कमल के फूल को छूते ही एक प्वाइंट बनता है, जबकि पंजा छूते ही गेम खत्म हो जाता है। कमल के 272 फूल छूनेे के बाद गेम खत्म होता है और मोदी को विजेता घोषित कर दिया जाता है। कुछ इसी तरह का गेम ‘राहुल रन’ भी है। राुहल हवा में छलांग लगा सकते हैं और जमीन पर भी दौड़ सकते हैं। रास्ते में खाई, कमल का फूल और हाथ का पंजा मिलता है। पंजा छूते ही प्वाइंट मिलता है। ‘केजरीवाल फ न’ में अरविंद केजरीवाल झाड़ू लेकर दौड़ते दिखते हैं। इस तरह के ज्यादातर गेम जयदीप सिंह गोहिल और मिथिलेश कुमार चौरसिया ने तैयार किए हैं। एक टेलीकाम कंपनी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इलेक्शन फीवर का फायदा सभी कंपनियां उठाने में जुटी हैं। इन दिनों इंटरनेट पैक की बिक्री करीब डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।
प्वाइंटर
मोदी से जुडे़ गेम
नरेंद्र मोदी, मोदी फन, नमो पाकेट, नमो लायन, मोदी फन, मोदी-राहुल गांधी, मोदी प्लस 272
राहुल गांधी से जुड़े गेम
राहुल गांधी रन, फ्लैपी राहुल, राहुल पीएम रेस, राहुल-नमो
अरविंद केजरीवाल से जुड़े गेम
केजरीवाल, केजरीवाल फन, आप की आग, इस बार चलेगी झाड़ू