एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बायोलॉजी के शिक्षक जांचेंगे गृह विज्ञान की कापियां

Varanasi Updated Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में गृह विज्ञान परीक्षा की कापियां बायोलॉजी के शिक्षक जाचेंगे। जबकि बीजोत्पादन की परीक्षा की कापियों के लिए यूपी कालेज के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। उधर, छह केंद्रों पर कापियों के मूल्यांकन का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मृूल्यांकन कराया जा रहा है। यह कापियों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां पहुंची हैं। 11 अप्रैल से इन्हें नगर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर जांचे जाने का काम शुरू कराया गया है। इंटर की कापियां क्वींस कालेज, जेपी मेहता और प्रभु नारायण इंटर कालेज रामनगर तथा हाईस्कूल की कापियां सनातन धर्म, कमलाकर चौबे आदर्श विद्यालय इंटर कालेज और एओ मुस्लिम इंटर कालेज में जांची जा रही है। कापियों की संख्या के हिसाब से परीक्षकों की संख्या कम होने से कई केंद्रों पर जांच के काम में परेशानी हो रही है। इसका उपाय भी निकाला जा रहा है।
राजकीय क्वींस कालेज मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक एलएन शुक्ला ने बताया कि गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की कापियों को खाली होने वाले बायोलाजी के शिक्षकों से जंचवाया जाएगा। जबकि कृषि विषय में बीजोत्पादन प्रश्नपत्र की कापी जांचने के लिए यूपी कालेज के कृषि विभाग के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें