एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ईशु के जी उठने पर आह्लादित हुए मसीही

Varanasi Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। सूली पर प्राण त्यागने के तीन बाद यीशु के जी उठने पर रविवार को मसीही समाज ने उत्साह और धूमधाम के साथ ईस्टर का पर्व मनाया। नगर के चर्च मसीही समुदाय के लोगों से खचाखच भरे रहे। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं कीं और कैंडिल मार्च निकालते हुए खुशी के गीत गाए। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटोमेंट स्थित सेंट मेरी चर्च में तड़के वाराणसी धर्म प्रांत के प्रशासक फादर यूजिन जोसेफ ने विशेष प्रार्थना की और मसीही समुदाय को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हम सब के पापों को ढोने के लिए क्रूस पर चढ़कर खुद को बलिदान कर दिया। तीन दिन बाद वह फिर जी उठा। इस दौरान जी उठा यीशु जी उठा, हलेलुइया से चर्च गुंजायमान रहा। प्रार्थना में फादर सिरियाक कुरुविला, फादर रोजलीन राजा, फादर लारेंस, फादर जोसेफ परेरा आदि ने शिरकत की। कैंटोमेंट स्थित लाल गिरजाघर में भी प्रार्थना हुई। सुबह कटिंग मेमोरियल से ईस्टर डान सर्विसके तहत निकाला गया कैंडिल जुलूस लाल गिरजा पहुंचा। यहां रेव्हरन सैम जोशुआ सिंह ने लोगों को प्रभु ईशु के बलिदान और संदेशों से अवगत कराया। इसके बाद रेव्हरन की अगुवाई में प्रार्थना की गई। इस दौरान रोशनी फिलिप्स, ललित एंड्रूज, शीला एंड्रूज, एलवीके दास, सिसिल सादतउल्लाह, पी सादतउल्लाह, सुशील बेंजामिन, जॉन दयाल, राकेश हेमला आदि मौजूद रहे। उधर, सिगरा के सेंट पाल चर्च में रेव्हरन संजय दान ने प्रार्थना कराई और लोगों को ईस्टर की बधाइयां दीं। गोदोलिया स्थित सेंट थामस चर्च से शाम को कैंडिल मार्च निकाला गया। रेव्हरन एन स्टीवेंस ने प्रार्थना की और लोगों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें