एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काशी में गुजराती पूर्वाग्रह छोड़ें नरेंद्र मोदी

Varanasi Updated Wed, 23 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मंगलवार को नव नियुक्त लोकसभा प्रवक्ता शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के ज्योतिषियों, सिपाहियों, दंगाइयों और व्यापारियों पर काशी के लोगों से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। शहर के होटल गुजरात से आए लोगों से पटे हुए हैं। इस संबंध में सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के प्रेक्षक से मिलेगा। उन्होंने बीएचयू प्रशासन से अपील की कि वह किसी प्रत्याशी का हेलिकाप्टर विश्वविद्यालय परिसर में न उतरने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले के बुजुर्गों तक को चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाना की आशंका के तहत पाबंद कर रहा है जबकि शहर के होटलों में गुजरात के तमाम लोग डेरा डाले हुए हैं। ऐसे लोगों से शहर की सुरक्षा को खतरा हो सकता है लेकिन उनकी कोई खैर-खबर ही नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी के ज्योतिषियों ने टीम मोदी को राहुकाल और भद्रा होने के कारण 24 अप्रैल को नामांकन नहीं करने की सलाह दी लेकिन भरोसा गुजरात के ज्योतिषियों पर किया । या तो उन्हें यहां के ज्योतिषियों से राय नहीं लेनी थी या फिर उस पर अमल करना चाहिए था। वह यहां आए हैं तो राग-द्वेष और पूर्वाग्रह त्याग कर आना चाहिए। यह नहीं भूलना चाहिए कि गुजरात में दुनिया भर की संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले काशी जैसा कोई शहर नहीं है। उन्हें ऐसा बर्ताव करना चाहिए कि बनारस के लोगों का अपमान न हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को गलियों में नहीं घुसने की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे लोगों की गलतफहमी दूर करना जरूरी है। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार के सदस्यों ने प्रस्ताव नहीं बनने का ऐलान करके सराहनीय काम किया है। चुनाव में हर प्रत्याशी के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने किसी राजनीतिक दल को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया है। उनको नरेंद्र मोदी का हेलिकाफ्टर उतरने की अनुमति देकर अपने चेहरे को किसी दल के रंग में नहीं रंगना चाहिए। प्रशासन भी बिना किसी भेदभाव के सभी प्रत्याशियों के हेलिकाप्टर एक जगह ही उतरने की इजाजत दे तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें