एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलियावाला बाग की बोगी पटरी से उतरी

Varanasi Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुगलसराय। रेलवे स्टेशन की जंक्शन केबिन के समीप गुरुवार की अपराह्न करीब पौने एक बजे अमृतसर से टाटा नगर जा रही जलियावाला बाग एक्सप्रेस की एक बोगी बेपटरी हो गई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण किसी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना के बाद मौके पर डीआरएम समेत आला अधिकारी मेडिकल टीम के साथ पहुंचकर यात्रियों का हालचाल जाना। हादसे के चलते ट्रेन चार घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से टाटा नगर जा रही 18104 डाउन जालियावाला बाग एक्सप्रेस अपराह्न साढ़े बारह बजे मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची। यहां से ट्रेन 15 मिनट बाद रवाना होकर जंक्शन केबिन के पास ही पहुंची थी कि इंजन से 10वीं बोगी पटरी से उतर गई। खतरा भांप कर चालक ने ट्रेन रोक दी। इसकी सूचना मिलते ही डीआरएम विद्या भूषण, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उग्रसेन तथा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुवाष चंद्र साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन की आगे की नौ बोगियों को काटकर गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया जबकि बेपटरी हुई बोगी के पीछे की बोगियों को प्लेटफार्म छह पर लाया गया। इसके बाद इन बोगियों को भी गंजख्वाजा भेजा गया। वहां सारी बोगियों के साथ जोड़कर ट्रेन रवाना की गई। डीआरएम ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट
ये ट्रेनें भी हुईं लेट
मुगलसराय। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के चलते दिल्ली से सियालदह जा रही डाउन लालकिला एक्सप्रेस ढाई घंटे, वाराणसी-संभलपुर इंटरसिटी डेढ़ घंटे तथा गया पैसेंजर ढाई घंटे तक मुगलसराय स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें