एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आप के लिए लंका और भेलूपुर ‘डेंजर जोन’

Varanasi Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। देश की सबसे हाईप्रोफाइल वाराणसी संसदीय सीट पर चुनावी जंग और तेज होने के साथ भाजपा और आप समर्थकों में टकराव भी कम नहीं। भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थक चुनावी वार-पलटवार के बीच अब तक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। विशेष रूप से भेलूपुर और लंका इलाका तो ‘रणभूमि’ बन गया है। ये दोनों इलाके आप के लिए ‘डेंजर जोन’ साबित हो रहे हैं। आप नेताओं की मानें तो इन इलाकों में हर बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल महीने भर पूर्व वाराणसी में अपनी दावेदारी पुख्ता करने आए थे। तब रोड शो के दौरान चौक क्षेत्र में उन पर स्याही फेंकी गई थी। उस समय केजरीवाल ने कहा था कि यह काम बनारसियों का नहीं बल्कि बाहर से आए लोगों का है। केजरीवाल के वाराणसी में कैंप करने के बाद आप कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू हो गए। शुरुआती दौर में तो केजरीवाल हमलावरों को माफ करते गए लेकिन जब दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर हमला हुआ तो मामला थाने तक पहुंच गया। अब तक तीन मुकदमे भेलूपुर और दो लंका थाने में दर्ज कराए गए हैं। एक मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। आम आदमी पार्टी इन घटनाओं की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी कर चुकी है।


भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमे
---------------------
-24 अप्रैल को एक टीवी शो के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए थे। इस दौरान आप नेता सोमनाथ भारती पर हमला हुआ था। इसमें आप की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। बीएचयू के प्रोफेसर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया। एक मुकदमा चैनल के खिलाफ भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन


- 28 अप्रैल को लखनऊ से आए आप कार्यकर्ता नंदन कुमार पर हमला। आप के तीन कार्यकर्ता घायल हुए। मामले में दो नामजद समेत 15 भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा।


लंका थाने में दर्ज मुकदमे
---------------------

- 30 अप्रैल को नेवादा में आप कार्यकर्ता श्यामबाबू के साथ मारपीट। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा।
- एक मई-जेएनयू के छात्रों के साथ लंका चौराहे पर बदसलूकी के मामले में एक नामजद समेत 25 भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा।

कैंट थाने में दर्ज मुकदमा
----------------
-29 अप्रैल को भोजूबीर में आप की सभा में हंगामा। भाजपा समर्थित यूपी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा, अध्यक्ष गिरफ्तार

000000
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें