एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोकराझार हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार:कैप्टन अभिमन्यु

Varanasi Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार की दोपहर असम की कोकराझार हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। घटना के पीछे कांग्रेस के एक मंत्री का हाथ बताया जाना उन्होंने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि, काशी की जनता खुद मोदी बनकर चुनाव लड़ रही है। केंद्र में इस बार भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के एक होटल में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि, काशी में आम जनता खुद को मोदी मानकर वोट मांग रही है। इसका असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि, कोकराझार की हिंसा केंद्र सरकार और खुफिया तंत्र का फेल्योर है। कोकराझार की घटना पर जम्मू के सीएम को मोदी पर मनगढ़ंत आरोप नहीं मढ़ना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि, इसके लिए कांग्रेस और उमर अब्दुल्ला को मोदी से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस और कौमी एकता दल के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में मोदी के खिलाफ माफिया एकजुट हो गए हैं। खूनी संघर्षों के लिए बदनाम लोग एक मंच पर आ गए हैं। ऐसे में इस चुनाव में आसुरी शक्तियां एक तरफ और काशी की जनता मोदी को लेकर दूसरी तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, जनता सब जानती है। वह समय आने पर हिसाब चुकता कर लेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें