एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूध की कीमत ने लगाया शतक

Varanasi Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। शादी-विवाह के इस मौके पर लोगों को दूध की कीमतें रुला रही है। क्योंकि बाजार में दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमत आसमान छू रहा है। दूध मंडियों में अच्छा दूध करीब 80 से 100 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। जबकि पनीर 380 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, थोक खोवा मंडी, चौक में छेना 350 से 3600 रुपये और खोवा 225 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों ने पनीर और छेना बुकिंग पहले से करा रखा था। उस भाव पर आज व्यापारी देने में मुकर रहे हैं। मजबूरन लोगों को बाजार भाव का ही खोवा, छेना और पनीर खरीदना पड़ रहा है। कैटरर प्रभाकर का कहना है कि मांग की तुलना में मंडी में खोवा और पनीर की आवक कम रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी की लगन अधिक होने की वजह से दूध और इससे बनी चीजों के भाव में तेजी आई है। खोवा व्यापारी ऋषि ने कहा कि मंडी में खोवा की आवक कम हो रही है इसके चलते इन सामानों में महंगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें