एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुनकर और नाव वाले प्रस्तावक दिल्ली के लिए रवाना

Varanasi Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। फोन पर बुलावा आने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाव और करघा वाले प्रस्तावकों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रविवार की शाम शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में सवार होते समय जब समारोह में न्योता के बारे में उनसे पूछा गया तब उनका कहना था कि लिखित सूचना नहीं मिली है लेकिन दिल्ली में उनके नाम पर होटल बुक है और पास भी तैयार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के नामांकन दाखिले के दो अहम पात्र वीरभद्र निषाद और अशोक बुनकर को कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। अशोक बुनकर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है? तो उनका जवाब था हां। उनका कहना था कि चुनाव संचालन समिति के प्रभारी अशोक धवन ने फोन पर दिल्ली पहुंचने के लिए कहा था। लिखित पत्र या कार्ड नहीं आया है। पास दिल्ली में बनकर तैयार है। वहां होटल में ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। बताया कि अगर मोदी जी से मुलाकात का मौका मिला तो वह काशी के बुनकरों की समस्या से उनको जरूर अवगत कराएंगे। इसी तरह वीरभद्र निषाद भी बेहद प्रसन्न दिखे। प्लेटफार्म नंबर एक पर वह अपने सहयोगी शिवाला के पार्षद राजेश यादव के साथ पहुंचे थे। ट्रेन में सवार होने से पूर्व वीरभद्र ने खुलासा किया कि मोदी उनसे खुद दिल्ली आने का आग्रह कर चुके हैं। इसलिए अब न्योता आने का कोई मतलब ही नहीं रहा। वीरभद्र के मुताबिक धवन ने ही फोन से दिल्ली पहुंचने की सूचना दी थी। वहां उनसे मुलाकात के बाद पास मिलेगा।

इनसेट
दिल्ली के लिए आज उड़ान भरेंगे छन्नूलाल
वाराणसी। नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बनने के बाद पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र के सियासी राग बदल गए हैं। रविवार की देर शाम तक पास न मिलने की वजह से उन्होंने शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन छोड़ दी। दिन में वह कहते रहे कि अगर पास नहीं आया तो भटकने के लिए दिल्ली नहीं जाएंगे लेकिन मोदी के करीबी काकू भाई से फोन पर हुई बात के बाद उनके सुर बदल गए। उप शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल अब शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में फ्लाइट का टिकट आने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें