वाराणसी। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यता लेने के लिए महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रूपांतरण क्लब की सदस्य बनने पर महिलाओं व युवतियों को न सिर्फ अपना हुनर निखारने का मौका मिल रहा है बल्कि उन्हें आकर्षक तोहफे और स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सदस्यता हासिल करने पर एवरयूथ नैचुरल्स, विवा ब्यूटी पार्लर के साथ ही संतुष्टि हास्पिटल, संकट मोचन नेत्रालय और स्माइल डेेंटल की ओर से कई चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा सदस्य बनकर लकी ड्रा में डायमंड सेट, रिंग और पेंडेंट जीतने का भी मौका दिया जा रहा है। सदस्य बनने के लिए आप अमर उजाला और जगतगंज कार्यालय पहुंचकर सदस्यता फार्म प्राप्त कर सकती हैं। नई सदस्यता के लिए आपको 350 और सदस्यता नवीनीकरण के लिए 325 रुपये खर्च करने होंगे। सदस्यता लेने व अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 8765408052, 9415671107 और 9839933379 पर भी संपर्क कर सकती हैं।