वाराणसी। हज जाइरीन के लिए खुशखबरी है। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप की तिथि घोषित कर दी है। कैंप की शुरुआत मंगलवार को नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी से होगी। कैंप में जिले के 513 जाइरीन शिरकत करेंगे। इनमें 50 वेटिंग से कंफर्म हुए और 79 रिजर्व कैटेगरी (70 वर्ष से अधिक) के जाइरीन शामिल हैं।
वर्ष 2014 की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जाइरीन को रमजान के पहले ही ट्रेनिंग कैंप के जरिए जानकारी दी जाएगी। जबकि टीकाकरण कैंप ईद के बाद लगाया जाएगा। इसके दिन और तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। उप्र राज्य हज सेवा समिति के निर्देश पर पूर्वांचल हज सेवा समिति ने हज यात्रा 2014 में जाने वाले जाइरीन के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग की घोषणा कर दी है। रविवार को मास्टर ट्रेनर डॉ. अकबर अली के दालमंडी स्थित आवास पर समिति के अध्यक्ष मौलाना रियाज अहमद कादरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को 17 जून से शुरू करने पर सहमति बनी। पहला कैंप 17 जून को नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी में, दूसरा 21 जून को जनता सेवा अस्पताल मालती बाग मदनपुरा में और तीसरा कैंप 24 जून को लल्लापुरा स्थित एओ मुस्लिम इंटर कालेज में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। ट्रेनिंग कैंप में जाइरीन को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा, ताकि उनका ट्रेनिंग कार्ड बनाया जा सके।
इनसेट
यह कागजात लेकर आएं साथ
- राज्य हज सेवा समिति के जरिए जारी कवर नंबर कंफर्मेशन
- पहली किस्त के रूप में जमा किए गए 81,000 रुपये की रसीद की फोटोकॉपी
- राज्य हज सेवा समिति की ओर से जारी वेटिंग से कंफर्म होने प्रमाणपत्र
जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
- मौलाना रियाज अहमद कादरी - 9839878316
- डॉ. अकबर अली - 9415219421
- अदनान खान - 9415269626
- जुनैद अली खां - 9415374586