एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जानीं कृषि क्षेत्र में संभावनाएं

Varanasi Updated Mon, 16 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बीएचयू में इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान संस्थान की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थी कृषि फार्म, डेयरी फार्म, खाद्य प्रौद्योगिकी केंद्र आदि की तकनीक, उपकरण और अनुसंधान प्रक्रिया से रूबरू हुए। साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्र की संभावनाओं बारे में बताया गया। यहां आकर उन्हें पता चला कि वो विज्ञान के छात्र होते हुए कृषि में भी अपना बेहतर कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के पूर्व विशेष व्याख्यान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डा. मंगला राय उनसे मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग से पढ़कर आप सिर्फ डाक्टर व इंजीनियर ही नहीं बल्कि कृषि वैज्ञानिक भी बन सकते हैं। भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए आप की यह जिम्मेदारी है कि आप देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत ढांचा प्रदान करें। भौतिकी विभाग बीएचयू के प्रो. संजय कुमार ने फ्रैक्टल के बारे में बताया। शाम को विद्यार्थी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ ही नक्षत्रशाला देखकर अभिभूत हो गए।
-----
यहां मिला मोटिवेशन
वाराणसी। इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप में पूर्वांचल के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में आकर वो अभिभूत हैं। उनका कहना है कि विज्ञान में कॅरियर बनाने की इच्छा को यहां एक नया आयाम मिला है। यहां आकर खास मोटिवेशन हमें मिला है। दो दिन में ही हमने ऐसी प्रयोगशालाएं और उपकरण देखे, जिनके बारे में अब तक किताबों में पढ़ा या सिर्फ सुना था।
विज्ञापन

--
दो दिन में विशेषज्ञों के जो लेक्चर्स हुए हैं, उनसे हमें नई-नई जानकारियां हासिल हुईं। विज्ञान से जुड़ी कई ज्ञानपरक बातें हमें यहां बताई गईं। -आशुतोष गुप्ता, डालिम्स

पहली बार घर से दूर इस कैंप में आया हूं लेकिन यहां बहुत अच्छा लग रहा है। खास बात यह कि यहां ज्ञान का पूरा पैकेज है। -पवन कुमार, सनातन धर्म इंटर कालेज

मेरा सपना आईआईटी बीएचयू में पढ़ना है। इसे सच करने की इच्छा यहां आकर दोगुनी हो गई है। आईआईटी की लैब देखकर मुझे काफी खुशी हुई। -सत्यम सिंह, ज्ञानदीप एकेडमी

यहां आकर मुझे अलग मोटिवेशन मिला। विज्ञान के प्रति मेरी रुचि अब और बढ़ गई है। मैं कंप्यूटर साइंस में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूं। -आनंद मिश्रा, संत अतुलानंद स्कूल

मुझे यहां आकर पता चला कि विज्ञान वर्ग से पढ़ने के बाद मैं कृषि वैज्ञानिक भी बन सकती हूं। कृषि में कॅरियर के नए आयामों के बारे में मुझे पता चला। - निधि विश्वकर्मा, यूपी कालेज

इस कैंप में ज्ञान के साथ साथ मनोरंजन का भी मौका हमें मिल रहा है। एक-दूसरे के मिल जुलकर रहना भी हम यहां सीख रहे हैं। - अनामिका पटेल, महामना मालवीय इंटर कालेज, बच्छांव
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें