एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

Varanasi Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। महीनों से जाम पड़े सीवर-नालाें की सफाई की मांग कर रहे चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट के उद्यमियों को आखिरकार बारिश में वही मुसीबत झेलनी पड़ गई है, जिसका उन्हें डर था। गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश के बीच सीवर-नालाें के ओवरफ्लो करने से न सिर्फ सड़कें जलमग्न हो गईं बल्कि बाटा गोदाम के पीछे स्थित डेढ़ दर्जन से अधिक औद्योगिक इकाइयों में पानी घुस गया। इससे उद्यमियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में अवकाश का दिन होने के बावजूद उद्यमी और कर्मचारी कंपनियों में माल व्यवस्थित करने और पानी निकालने की मशक्कत में जुटे रहे। शिकायत दर शिकायत के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में सीवर-नाले की सफाई न कराए जाने से उद्यमी खासे नाराज हैं। द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव राजेश भाटिया, अध्यक्ष राजेश वर्मा और उद्यमी संजीव शर्मा आदि ने बताया कि इकाइयों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। सीवर-नालों के जाम पड़े होने से पहले से ही इसकी आशंका जताई जा रही थी और उद्योग बंधु की बैठक में भी इस मसले को उठाया गया था। तब मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत को निर्देश दिया था कि तत्काल सीवर-नालों की सफाई कराई जाए लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। दो दिन पहले थोड़ी-बहुत सफाई कराई गई लेकिन सीवर का मलबा नहीं निकाला गया। जिसके चलते स्थिति जरा भी नहीं सुधरी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें