एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘वो केवल स्कूटर चुराते हैं’

Varanasi Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। अगर भागदौड़ में आपकी हमराही स्कूटर ही है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। चोरों की नजर इस पर हो सकती है। शहर में एक ऐसा भी गिरोह है जो केवल स्कूटर की चोरी करता है। चोरी के बाद गाड़ी को मिनटों में ही खोल दिया जाता है। इंजन का जेनरेटर बना दिया जाता है तो बाकी पुर्जे कबाड़ में बिक जाते हैं। इस बात का खुलासा रविवार को पकड़े गए बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों ने किया है। उन्होंने स्कूटर चोर गिरोह के तीन सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने बताया कि शहर में ऐसे कई गैराज हैं जो चोरी के वाहन को चंद मिनट में ही खोल देते हैं। इन गैराजों में सबसे अधिक स्कूटर की ही कटान हो रही है। स्कूटर चोर गिरोह कचहरी, नगर निगम, सिगरा और लंका क्षेत्र में सक्रिय है। अन्य मॉडल के वाहन इनके द्वारा चोरी नहीं किए जाते।
कोट:
रविवार को गिरफ्तार किए गए बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सूचनाएं दी हैं। कुछ और चोरों की सूचना भी मिली है। पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। - जोगेंद्र कुमार एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें