एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वरुणा में साल भर में शुरू होगा जल परिवहन

Varanasi Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। वरुणा में जल परिवहन की योजना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे एक साल में ही मूर्तरूप देना चाहते हैं। रोहनिया विधानसभा उपचुनाव के टिकट के दावेदारों के बारे में फीडबैक देने रविवार को लखनऊ पहुंचे नेताओं से वाराणसी के विकास की योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने चर्चा की। कहा कि अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस शहर की पहचान को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास सरकार करेगी। इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की दुनिया भर में अलग पहचान है। इस आध्यात्मिक और प्राचीनतम शहर की पहचान से किसी तरह की छेड़छाड़ किए बगैर बुनियादी नागरिक सुविधाओं के विकास की योजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे के चार घाटों को बनाया जा रहा है। टाउनहाल इलाके में वाहनों की पार्किगिं की गंभीर समस्या है। इसको देखते हुए वहां दो मंजिला वाहन पार्किगिं बनाने की योजना है लेकिन यह काम इस ऐतिहासिक मैदान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बगैर किया जाएगा। उन्होंने नेताओं से कहा कि वे लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की योजनाओं का प्रस्ताव भेजेें।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरुणा नदी में जल परिवहन की योजना को साल भर में मूर्तरूप देने की बात कही है। उन्होंने घाटों और कंपनी बाग को सुंदर बनाने, मंडुवाडीह में रेलवे ओवरब्रिज और चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तार का काम जल्द शुरू करने के साथ-साथ राजघाट के पास गंगा में नया पुल बनाने की योजना को भी जल्द ही मंजूर करने की बात कही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने काशी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को कायम करने वाली योजनाओं के लिए भरपूर धन मुहैया कराने का वादा किया है।
विज्ञापन

00000
रोहनिया में टिकट के पांच दावेदार
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट के पांच दावेदार हैं। यहां से चुनाव लड़ चुके मनोज राय धूपचंडी, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुचीता पटेल के पति वीरेंद्र पटेल, पूर्व जिला सचिव मनीष राय एवं डा. रमेश राजभर ने टिकट मांगा है। मुख्यमंत्री ने इन नेताओं का अलग-अलग साक्षात्कार लिया और उनसे पूछा कि वे किस तरह चुनाव जीत पाएंगे। उसके बाद राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, महासचिव गणेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव डा. ओपी सिंह, डा. पीयूष यादव, जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्र आदि नेताओं से भी इस मुद्दे पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें