वाराणसी। मामूली सी बात को लेकर जैतपुर के बुनकर कालोनी में रहने वाले दो समुदायों के लोग मंगलवार की रात आमने-सामने हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। मौके पर एसपी सिटी और एडीएम सिटी भी पहुंचे थे।
बुनकर कालोनी के रहने वाले एक पक्ष की कालोनी में ही दवा की दुकान है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति से कुछ दिनों पूर्व दुकानदार का शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार ने दुकान के पास शराब पीने का विरोध किया था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे पुरानी बात को लेकर ही दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एसओ जैतपुरा का कहना है कि दोनों पक्षों तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
00
सिलेंडर लीक होने से लगी आग
वाराणसी। लहुराबीर चौराहे पर स्थित एक मकान में मंगलवार की रात गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
00