एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांसद निधि के लिए पीएम से प्रस्ताव देने का अनुरोध

Varanasi Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी सांसद निधि से कौन से कार्य कराए जाएंगे, इसे लेकर अब तक प्रस्ताव नहीं मिलने से प्रशासन पसोपेश में है। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव राजीव टोपणे को पत्र भेजकर निधि जारी होने की सूचना दी है। साथ ही, सांसद निधि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार का कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग हर साल दो किस्तों में सांसद निधि की रकम जारी करता है। अबकी निधि की पहली किस्त के ढाई करोड़ रुपये एक अगस्त को ही जारी कर दिए गए। प्रावधान के तहत पहली किस्त के दो करोड़ से अधिक रुपये विकास के मदों में खर्च करने के बाद ही दूसरी किस्त की रकम जारी होती है। प्रशासनिक अधिकारी पसोपेश में थे कि वे प्रधानमंत्री को इसकी सूचना देकर प्रस्ताव कैसे मांगें। आखिरकार शुुक्रवार को जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के राजीव टोपणे को पत्र लिखकर इस बारे में सूचना दी और सांसद निधि के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया। नियमानुसार इस धनराशि को सांसद के हस्ताक्षर से मिले प्रस्तावों पर ही खर्च किया जा सकता है न कि उनके प्रतिनिधि के।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें