एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव से पहले रोहनिया के विकास पर फोकस

Varanasi Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। समाजवादी पार्टी रोहनिया विधानसभा उप चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। चुनाव से पहले ही इस क्षेत्र का समग्र विकास शुरू करने की योजना है। क्षेत्र की सड़कों को चमकाया जाएगा जबकि बिजली और पानी की समस्या भी दूर करने की तैयारी है। इलाके की छोटी-बड़ी 21 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जबकि एक हजार नए हैंडपंप लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहनिया विधानसभा उप चुनाव में सपा ने लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल के भाई और आराजीलाइन के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों के चयन में विशेष रुचि ली है। उस समय नेताओं ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ने की सलाह दी थी और कहा था कि क्षेत्र का समग्र विकास करके ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नारे का जवाब दिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने बताया कि इलाके के सभी जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। जिन गांवों के ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा है, उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में 1000 हैंडपंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भी क्षेत्र के समग्र विकास की सहमति जताई है। उम्मीद है कि सभी प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी मिल जाएगी और काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की 21 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। विभाग के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि 12 सड़कों का प्रस्ताव स्वीकार हो गया है जबकि कुछ में आपत्तियां लगाकर वापस आई हैं, उन आपत्तियों को दूर किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल का कहना है कि सड़कों के प्रस्तावों की मंजूरी में कोई दिक्कत नहीं आएगी और उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
इन सड़कों की हालत सुधरेगी
डाफी से बीएचयू ट्रामा सेंटर, लहरतारा-कोटवा-कोरउत-अकेलवां, लोहता से कोटवां, सजोई मार्ग, मधोपुर छितौनी से भुआवलपुर, जीटी रोड से दरेखू, राजातालाब मार्ग से बभनियांव, टिकरी से नरोत्तमपुर वीतरागानंद आश्रम तक, तारापुर मार्ग से रमना, अदलपुरा मार्ग से बेटावर, जीटी रोड से दरेखूं, रजनहियां से शहंशापुर आदि प्रमुख सड़कों के अलावा राजापुर, मातलदेई मार्ग, दरेखू में तीन संपर्क मार्ग, टोडरपुर लोहार बस्ती, खगराजपुर, बैरवन, नईपुर राजभर बस्ती, सिहिरवा सामान्य बस्ती, परसूचक, गणेशपुर मुस्लिम बस्ती के संपर्क मार्गों को बनाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें