वाराणसी (वि.सं.)। चौबेपुर के धौरहरा में एक साल पूर्व ब्रजेश सिंह के भतीजे सतीश सिंह की हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी इंद्रदेव उर्फ बीकेडी के खिलाफ शुक्रवार को सीजेएम उदयभान सिंह की अदालत ने कुर्की का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने चौबेपुर थानाध्यक्ष के अनुरोध पर यह आदेश दिया है। कोर्ट आरोपी को पहले ही फरार घोषित कर चुकी है। बीकेडी पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश है।