वाराणसी। जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए सोमवार को वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर यज्ञ और दुआख्वानी एकसाथ किया गया। देवालय पीठ और इस्लामिक हैंड्स संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने नगद रुपये दिए। इन रुपयों को बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर हुई सभा में पीठ के संस्थापक शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हर व्यक्ति को दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस्लामिक संस्था के अध्यक्ष डा शाह मेराज ने कहा कि मानवधर्म को जागृत करते रहना ही सच्चा धर्म है। इस मौके पर नरेंद्र नाथ दूबे अडिग, सतीश पटेल, वकील अहमद, सैफ अली, फरहान अहमद, शाह मिन हाज, मौलाना इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहे।