एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांस लेना भी हुआ दूभर, बढ़ीं दुश्वारियां

Varanasi Updated Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। रोक के बावजदू वरुणा तट को कूड़े से पाटने का सिलसिला जारी है। यह काम कोई और नहीं बल्कि नगर निगम के कर्मचारी ही कर रहे हैं। सरैया स्थित पुराना पुल के नीचे वरुणा तट को कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। इससे पूरा इलाका गंदगी और दुर्गंध की चपेट में है। आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कूड़े के चलते आमजन को हो रही परेशानियों और नदी का कम होता दायरे की चिंता किसी को नहीं है। नगर निगम और जिला प्रशासन दोनों ही हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अपर नगर आयुक्त दोनों का कहना है कि पुराना पुल के समीप वरुणा के किनारों पर कूड़ा डंप करने का कोई आदेश नगर निगम की ओर से नहीं दिया गया है। यदि ऐसा है तो गंभीर मामला है। वहीं इस बयान के उलट निगमकर्मी ही वरुणा के किनारे पर कूड़ा डंप कर रहे हैं। पहले तो यह काम केवल रात में ही किया जाता था। अब तो नगर निगम की गाडि़यां दिन में भी यहां कूड़ा गिराकर चली जाती हैं। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इलाके में गंदगी का आलम यह है कि बिना नाक पर कपड़ा रखे पुराना पुल से गुजरना संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर कूड़े में सड़न के कारण पुराना पुल, सरैया व आसपास के मोहल्लों के लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
इनसेट
कूड़े के चलते भतीजा जब्बार सांस का मरीज हो गया है। आए दिन कूड़े के ढेर में आग लगी रहती है और पूरे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैलता है। बारिश के मौसम में क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया आम बात है। - हसनैन, सरैया।
विज्ञापन

कूड़े से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है। नाक पर बिना कपड़ा रखे पुराना पुल से गुजरना संभव ही नहीं है। निगम कर्मियों को कई बार मना किया गया लेकिन यहां रोजाना ही कूड़ा फेंका जाता है। - राजाराम, शैलपुत्री।
यहां रोज रात में नगर निगम के लोग कूड़ा फेंकते हैं। कूड़े से दुर्गंध तो है ही पूरे क्षेत्र में, मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी है। पुराना पुल के आसपास रह कर गुजारा करना मुश्किल हो गया है। - शांति देवी, पुराना पुल।
हाल ही में बच्चे बीमार हुए थे, डाक्टरों ने बताया कि गंदगी के चलते एलर्जी हुई है। कई संगठनों ने अपील की कि वरुणा के किनारे कूड़ा डंप न किया जाए। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। - असलम, सरैया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें