एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्वांचल के पांच जिलों में ठप हुआ दूरदर्शन का प्रसारण

Varanasi Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। दूरदर्शन केंद्र में मंगलवार की शाम शार्ट सर्किट से यूपीएस की वायरिंग में आग लगने से पूर्वांचल के पांच जिलों में प्रसारण ठप हो गया। आग की सूचना पर कर्मचारी प्रसारण केंद्र से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर आग बुझाने के यंत्रों से अंदर लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब एक घंटे में फाल्ट को दुरुस्त कर प्रसारण चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम ट्रांसमिशन रूम की वायरिंग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी वजह से पूरे कमरे में धुआं भर गया और कर्मचारी बाहर निकल आए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। इस दौरान कुछ कर्मचारियाें ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग बुझा ली गई थी। ट्रांसमिशन रूम में आग के कारण पूर्वांचल के भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जिलों में प्रसारण ठप हो गया। लगभग एक घंटे के अंदर फाल्ट को ठीक कर प्रसारण दोबारा शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें